मुंबई , अप्रैल 03 -- गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना 'रंगदार' रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए एक जबरदस्त सौगात के रूप में भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' पेश किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, पीआरओ ब्रजेश मेहर, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'दर्शकों की पसंद ही हमारी प्राथमिकता है। हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश की है। 'रंगदार मरदा' की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। शिल्पी राज की आवाज़ और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित