शिमला , अक्टूबर 28 -- हिमाचल प्रदेश में नवंबर की शुरूआत से पहले ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गयी है जो राज्य में सर्द मौसम की शुरुआत का संकेत है।
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी जो सोमवार के 11.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर मंगलवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस अवधि के बाद अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा और आज राजधानी शिमला में भी धूप खिली रही।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पुष्टि की है कि तीन नवंबर तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित