शिमला , फरवरी 17 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान के घर में भीषण आग लगने से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ और कई लोग झुलस कर घायल हो गये हैंशुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कोटखाई उपमंडल के क्यारी गांव में पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान सुशील चौहान के घर में तड़के सुबह आग लग गयी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता लगाया जाना बाकी है।
इमारत को आग की लपटों में घिरा देख निवासी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान ही कुछ लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित