उज्जैन , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन के शिप्रा नदी में रामघाट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इंदौर निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम नदी में स्नान कर रहे लोगों ने एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ, होमगार्ड के जवान और तैराक मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला।

महाकाल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से विमल कुमार (42) पिता कुंवर सिंह यादव, निवासी इंदौर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई द्वारा एरोड्रम थाने में 25 दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित