पटना , अप्रैल 08 -- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग एवं शैक्षणिक नवाचार क्षेत्र में कार्यरत संस्था एक्स्ट्रा-सी ने बुधवार को एक विशेष समझौता ज्ञापन (एमोयू) पर हस्ताक्षर किया।

बिहार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल युग एवं कृत्रिम मेधा (एआई) के इस दौर में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक्स्ट्रा-सी जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इनके माध्यम से प्रौद्योगिकी एवं अध्ययन के बीच एक स्वस्थ संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस एमोयू के सुचारु क्रियान्वयन के लिए विभाग की ओर से एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 7.60 लाख से अधिक विद्यालय हैं और उनका विभाग बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए इस पहल में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित