समस्तीपुर , फरवरी 09 -- बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने सोमवार को कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब राज्य के प्रत्येक प्रखंडों मे डिग्री कॉलेज खोले जायेंगे।
श्री सहनी ने आज समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनपुर चौक गांव में "माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल" के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने छात्र -छात्राओं को ग्रामीण स्तर पर अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अगले चार वर्षों मे प्रखंड स्तर पर भी डिग्री कॉलेज खोलने का निणर्य लिया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, जिसका परिणाम है कि समस्तीपुर के इस ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छे शिक्षण संस्थान खोले गए है।
श्री सहनी ने कहा कि इस नये विधालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास एवं अनुशासित वातावरण के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के स्थानीय विधायक मांजरिक मृणाल, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,स्कूल के निदेशक अमित सिंह एवं चेयरमैन डॉ.मो.फैसल खान समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित