महोबा , जनवरी 04 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र मे अज्ञात शिकारियों द्वारा जहरीला दाना खिला कर सैंकड़ो की संख्या मे परिंदो को मार दिए जाने की घटना से ह्ड़कंप मचा है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच के आदेश दिए गए है।

पुलिस सूत्रो ने यहां बताया की भुजपुरा गाँव मे रविवार को सुबह किसानों ने अपने खेतोँ मे बड़ी संख्या मे बेजुबान परिंदो को मृत पड़ा पाया तो वे आवाक रह गए। पक्षियों की मौत को कड़ाके की ठंड और किसी वायरस से होने की आशंका ब्यक्त करते हुए किसानों ने तत्काल घटना की जानकारी वन और प्रशांसनिक अधिकारियो को दी। जिसके बाद क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी और तहसीलदार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा परिंदो के मौत के कारणों की बिस्तार से पड़ताल की। उन्होंने मृत पक्षियों के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पक्षियों के शिकारी कुछ अराजक तत्व अनाज के दानों में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। इन शिकारियों द्वारा बाज, गौरैया, तीतर और बटेर जैसे पक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जहरीला दाना चुगने के बाद पक्षी मर जाते हैं, जिसके बाद शिकारी उन्हें ले जाते हैं। परिंदो के लगातार हो रहे शिकार के कारण इलाके में देशी और विदेशी पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है, जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने का भी खतरा है।

उन्होंने शिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा की प्रकरण मे जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित