कोलकाता , फरवरी 04 -- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में फिर से राज्य का दौरा करेंगे।

श्री शाह एक महीने से भी कम समय में राज्य का उनका यह दूसरा दौरा होगा। उन्होंने इससे पहले 30 जनवरी को कोलकाता का दौरा किया था, जब उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी और सांसद सुकांत मजूमदार के साथ देर रात बैठक की थी और दूसरे दिन उन्होंने बैरकपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया तथा शाम को उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित