हरिद्वार , जनवरी 22 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में नवनिर्मित अस्पताल 'पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल' का विधिवत लोकार्पण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी चिकित्सा के जरिए वैश्विक स्तर पर भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को दोबारा स्थापित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर अस्पताल के जरिए पतंजलि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं में भी अपना बड़ा योगदान सुनिश्चित करने जा रहा है।

श्री शाह ने विश्वास जताया कि यह अस्पताल आपातकालीन स्थितियों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगा, क्योंकि यहां विशेषज्ञों की टीम और आधुनिक उपकरणों से बेहतर इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और पतंजलि का यह प्रयास इसी उद्देश्य की पूर्ति में एक प्रभावी कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित