जौलीग्रांट एयरपोर्ट/देहरादून , मार्च 07 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार अपराह्न जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शाह का अभिनंदन किया।
श्री शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके अलावा यहां पर न्याय संहिता की भी प्रदर्शन लगाई गई है जिसमें भारतीय न्याय संहिता के बारे में प्रदर्शनी भी है। प्रदर्शनी में भारतीय न्याय संहिता में बनाए गए नए प्रावधानों के बारे में बताया गया। भारतीय न्याय संहिता में जहां पुस्तक न्याय निष्पक्ष और त्वरित न्याय को प्राथमिकता दी गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित