शाहजहांपुर , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र में पिछले दो महीने से लापता युवक का सड़ा गला शव शनिवार को पेड़ पर लटका मिला है।

परिजनों ने रंजिशन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना बंडा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़िया का रहने वाला राजेश कुमार (28) पिछले दो महीने से लापता था।परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन राजेश का कही पता नहीं चला।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित