शाहजहांपुर , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल (मजार) पर चढ़ाई गई चादर जलाने के साथ ही मजार पर बना ताबीज भी तोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने सोमवार को बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में बने एक धार्मिक स्थल (मजार) पर कुछ कपड़े जले मिले हैं। समझा जा रहा है कि किसी ने मजार पर चढ़ाई गई चादर को उतार कर जलाया है साथ ही मजार का ताबीज भी तोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि मामले में रविवार को पुलिस में शिकायत की गई इसके बाद अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है साथ ही पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित