शाहजहांपुर , जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विवाहिता ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने उक्त घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा चंटू निवासी बलराम (30) का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला है। मृतक का गला धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मृतक के परिजनो का आरोप है कि सीतापुर निवासी आदेश का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते बुधवार रात में आदेश अपने साथ दो व्यक्तियों को लेकर आया और उसने बलराम की गर्दन काट दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित