शाहजहांपुर , दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक पशु चोर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी पर कई जिलों में 68 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि थाना चौक कोतवाली में पुलिस को सूचना मिली कि निगोही कस्बे का रहने वाला सईद बंजारा पाकड़ चौकी रोड पर कई बार देखा गया है आज भी वह पाकड़ चौकी पर घूम रहा है कारण पूछने पर उसने बताया कि इस रोड पर डेयरी है और बंजारा पशु चोर है यह किसी बड़ी चोरी के इरादे से आया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बंजारा अपनी बाइक से भागा और बस्ती के बाहर बाइक फिसलने से गिर गया जिसके बाद उसने भागते हुए पुलिस पर फायर किया जवाब में पुलिस ने भी फायर किया जिसके चलते गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, हरदोई में गैंगस्टर एक्ट के अलावा 68 मुकदमे दर्ज है। जिनमें ज्यादातर पशु चोरी के हैं उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित