शाहजहांपुर , मार्च 06 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा और थाना सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते मिले है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रियांक जैन ने शुक्रवार को बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग का रहने वाले गौरव (18) का शव उसी के खेत में लगे आम के पेड़ पर लटकता मिला है।सूचना पर पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य संकलित कर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित