अपराध दलित विवादशाहजहांपुर , अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में यादवों द्वारा दलित की बारात निकलने को लेकर की गई टिप्पणी की "अब दलित भी बघ्घी पर बैठकर बारात निकालेंगे" इसी विवाद, के बाद पहुंची पुलिस ने बारात सकुशल संपन्न कराई इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के राई खेड़ा गांव में दलित समाज के यहां बरेली से सोमवार को बारात आई थी यह बारात जब राजपाल यादव के दरवाजे पर पहुंची तो आरोप है कि उन्होंने यह कहा कि "अब दलित भी बघ्घी पर बैठकर जाएंगे" इसके बाद यादव पक्ष के लोग हमलावर हो गए।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारात को सकुशल संपन्न कराया है।

दीक्षित ने बताया कि एक पक्ष द्वारा शुक्रवार को मामले में राजपाल यादव, सुमित, अमित, सुरेंद्र, अवधेश यादव तथा पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है इसी मामले में पुलिस ने आरोपी राजपाल यादव तथा उसके बेटे सुमित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित