शाहजहांपुर , जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में जमीन का हिस्सा मांग रही एक युवती को हिस्सा न देने के चलते कथित रूप से उसको आग के हवाले कर दिया जिसमें युवती जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने उक्त जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना रोजा अंतर्गत नवनिर्मित सैटलाइट बस अड्डे के पास रहने वाली फराना (26) के चाचा नौशाद की मौत के बाद उनकी जमीन के बंटवारे में उसे हिस्सा नहीं मिल रहा है उसके पिता केवल लड़कों के मध्य जमीन का बंटवारा कर रहे थे इसका पीड़िता ने विरोध किया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार रखकर उसकी हत्या करना चाह रहे थे परंतु मां-बाप बहन ने उसे बचा लिया इसके बाद उसके पिता ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गई।

दिबेदी ने बताया कि मंगलवार शाम को पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि पीड़िता ने आग स्वयं लगाई है क्यों लगाई है? यह पूछने पर उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(2) (हत्या के प्रयास) 118 (1) (आग लगाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं पीड़िता को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित