शाहजहांपुर , मई 04 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सांसद और मंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरी पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ) प्रियांक जैन ने सोमवार को बताया मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई कि अरविन्द सिंह चौहान नाम की सोशल मीडिया फेसबुक आईडी से एक पोस्ट डाली गई है जिसमें लिखा गया है कि सांसद हो या मंत्री बात अगर समाज पर आयी तो "गोली संसद में चलेगी यह समझ लेना जनता के द्वारा चुने हुए हो अमर नहीं हो' इसके बाद पोस्ट में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा जांच की गई तो पता चला पोस्ट करने वाला युवक अरविंद सिंह चौहान कांट थाना क्षेत्र के गांव मीर वैश्यपुर का रहने बाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352,351(3) मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित