शाहजहांपुर , मई 08 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे से उतर रहा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित