शाहजहांपुर , फरवरी 09 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में सोमवार शाम तिलक समारोह में जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी परिवार फर्रुखाबाद के पत्तियां गांव में अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाने जा रहा था। कार जब बझेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आनंदपाल उर्फ पप्पू (50) और सुरेश कुमार (60) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित