शाहजहांपुर , फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग एक डीसीएम गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी तिलहर (सीओ) ज्योति यादव ने बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 24 पर बिजली घर के पास कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उसके पीछे आ रही डीसीएम गाड़ी ने कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में रामपुर जिले के रहने वाले डीसीएम चालक मनोज कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से डीसीएम में फंसे चालक को बहार निकाला और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया।पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित