शाहजहांपुर , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात एक युवक ने इलाज के दौरान क्षय रोग से परेशान होकर तीसरी मंजिल से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारी ने उक्त जानकारी दी हैपुलिस क्षेत्राधिकार (नगर) पंकज पंत ने बुधवार को बताया की थाना कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज अनुज (25) ने मंगलवार रात मे तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली मृतक पिछले 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था और क्षय रोग की बीमारी से जूझ रहा था।
उन्होंने बताया कि मृतक सीतापुर जिले के महोली का रहने वाला है इसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन इसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाये और यहां भर्ती कराया था मृतक का क्षयरोग वार्ड में इलाज चल रहा था परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 1:30 बजे के आसपास अनुज सब की नजर बचाकर बार्ड से बाहर निकला और तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित