जयपुर , दिसंबर 29 -- शार्दुल ठाकुर (चार विकेट) और शम्स मुलानी (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 68) और सिद्धेश लाड (नाबाद 48) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 156 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया है।

आज यहां टॉस जीतकर मुम्बई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शार्दुल ठाकुर 13 रन देकर (चार विकेट) और शम्स मुलानी 31 रन देकर (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ को 38.1 ओवर में 142 के स्कोर पर समेट दिया। छत्तीसगढ़ के लिए कप्तान अमनदीप खरे (68) और अजय मंडल (46) ही जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर सके। शेष नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित