भरतपुर , फरवरी 09 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने जेवर गिरवी रखकर पैसे उधार लेने के मामले में उधारी की रकम चुका देने के बाद भी जेवर वापसी के लिए महिला से कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने के आरोपी सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने आरोपी जगवीर (45) के खिलाफ 14 जनवरी को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 13 जनवरी को जब वह घर पर अकेली थी तब आरोपी सर्राफा व्यापारी जगवीर ने उसके घर पहुंच कर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डाला और मना करने पर गिरवी रखे जेवर नहीं दिए।

दूसरी ओर आरोपी की तरफ से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला को किये गए फोनकॉल की आडियो रिकार्डिंग भी इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित