सीतापुर , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद क्षेत्र अंतर्गत कल मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से वापस लौट रहे तीन युवकों की पेड़ से बाइक टकरा जाने से मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई करना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में आज शाम बताया की एक ही परिवार के तीन लोग श्याम सुंदर 20 वर्ष, देव कुमार 25 वर्ष ,शुभम वर्मा 25 वर्ष, निवासी ग्राम बधाईन अलीपुर एक परिवार की बारात मंगलवार देर रात में बाराबंकी जनपद के जबली गांव गए थे। वहां से रात 1:30 बजे वापस लौट रहे थे।

फतेहपुर के पास एक पेड़ से अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल टकरा गई। जिसमें श्याम सुंदर 20 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। शुभम वर्मा एवं देव कुमार को पुलिस ने महमूदाबाद अस्पताल उपचार हेतु भेजा। उनकी दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ उपचार हेतु भेजा गया। जहां आज बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। गांव में शोक का मातम छा गया. पुलिस वैधानिक कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित