फिरोजाबाद , दिसंबर 05 -- फिरोजाबाद जिले में थाना लाइन पार के संत नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रहे शादी समारोह में विषाक्त भोजन करने से पार्षद सहित 25 लोग अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि संत नगर स्थित रामकिशन मैरिज होम में बलवंत सिंह कुशवाहा की पुत्री की बारात दिल्ली से आई थी सभी लोग बाराती एवं घरातियों के सत्कार में जुटे थे सभी लोगों को भोजन कराया जा रहा था तभी भोजन में कोई विषाक्त चीज गिर गई जिसके फल स्वरुप उसे खाने से 25 लोग अचेत हो गए जिन्हें आनंन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अचेत हुए लोगों में पार्षद देवेंद्र राजपूत उसकी पत्नी हेमलता और पुत्री वर्षा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित