सरगुजा , अक्टूबर 10 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा के थाना दरिमा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना गत तीन अगस्त 2025 की है, जब पीड़िता अपने माता-पिता के साथ धान रोपाई के लिए गई थी और बाद में गायब हो गई थी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सुखलाल अगरिया (24) ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर थाना दरिमा में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके गाँव अमदला से गिरफ्तार किया गया और पीड़िता को उसके कब्जे से मुक्त कराया है। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया अदालती आदेश पर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित