कोटा , अप्रैल 27 -- राजस्थान में कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने 10 दुपहिया, तीन तिपहिया और दो चौपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी के सभी वाहन बरामद करके संबंधित थानों को सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर एलजा बिल्डिंग के पास से आरोपी गोलू उर्फ रफ्तार एयरवाल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कुल 15 वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत में लिया। उससे पूछताछ केदौरान चोरी के वाहन बरामद किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित