भोपाल , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 18, 19 एवं 20 फरवरी को स्वतंत्र विचरण करने वाले शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना की जाएगी।
उद्यान प्रबंधन के अनुसार गणना का कार्य प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 18 एवं 19 फरवरी को सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद रहेगा।
उद्यान प्रशासन ने पर्यटकों से निर्धारित समय के बाद ही भ्रमण के लिए आने की अपील की है, ताकि गणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित