क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) , दिसंबर 05 -- शाई होप (नाबाद 116) की शतकीय और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड द्वारा दिये गये 531 रनों के लक्ष्य के जवाब में पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में चार पर विकेट 212 रन बना लिये है।

आज यहां न्यूजीलैंड के कल के चार विकेट पर 417 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का पहला विकेट विल यंग (23) के रूप में गिरा। उन्हें जेडेन सील्स ने आउट किया। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (24) , मैट हैनरी (11) और जेकब डफी (आठ) रन बनाकर आउट हुये। 109वें ओवर में जेकब डफी के आउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 466 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 531 रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 78 रन देकर पांच विकेट लिये। ओजय शील्ड्स को दो विकेट मिले। जेडेन सील्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित