नयी दिल्ली , मार्च 01 -- भारत की उभरती हुई शटलर शाइना मनीमुथु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल 2026 में कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में अंडर 15 गर्ल्स चैंपियन रहीं शाइना का सेमीफाइनल में 35 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की यी किंग यिन से 35 मिनट में 21-17, 21-8 से हार गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित