जयपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान विधानसभा में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व सभी सदस्यों को राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखने के लिये कहा। सदन में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों के बलिदान को नमन किया। सदस्यों ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और देश सेवा के उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित