पटना , अप्रैल 07 -- बिहार के उप मुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि राज्य के शहरी निकायों में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। श्री सिन्हा ने आज बताया कि वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में राज्य के नगर निकायों द्वारा होल्डिंग टैक्स सहित कुल राजस्व संग्रहण में संतोषजनक वृद्धि हुई है, जो शहरी प्रशासन की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति एवं बेहतर प्रबंधन को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित