शहडोल , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले की पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई दिन-रात चलाए गए अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई। इस दौरान शंकर विश्वकर्मा और हीरासिंह को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि जब्त गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे विभिन्न राज्यों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।
पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व तीन तस्करों की मौत और उनकी कार से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई, जिससे इस तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित