नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'एक्स' पर कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुये तीखा हमला किया है।

श्री पूनावाला ने अपने पोस्ट में लिखा कि श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पर भरोसा नहीं बचा है और इसके प्रमाण आज की तीन घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कह रही है राहुल हटाओ, ममता लाओ, इंडी गठबंधन बचाओ, असम कांग्रेस के पूर्व नेता और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने इस्तीफा दिया और मणिशंकर अय्यर ने कहा कि केरल में कांग्रेस हारेगी और मुख्यमंत्री पी. विजयन जीतेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित