हनुमानगढ़ , मार्च 20 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा शातिर तस्कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी सुरेश मील ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने माइला गांव में दबिश देकर एक कार को पकड़ा। कार को थाने में लाकर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें देसी शराब के 379 पौवे बरामद हुये।
पुलिस कार में सवार प्रद्युम्न सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी संदीप सिंह मौके से फरार हो गया। पूछताछ करने पर प्रद्युमन सिंह ने बताया कि संदीप सिंह गाड़ी में शराब भरकर कहीं से लाया था और गांव से उसे अपने साथ ले लिया। उसे नहीं पता कि वह शराब कहां से लाया था और आगे कहां देने वाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित