मुंबई , फरवरी 02 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने राकांपा के दोनों गुटों के विलय को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दिवंगत अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के नेताओं के बयानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

श्री पवार ने पत्रकारों से कहा कि जो लोग विलय की चर्चा में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे या उनसे जुड़े नहीं थे, उनके पास स्वाभाविक रूप से ऐसी बातचीत से संबंधित बैठकों के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं होगी। उन्होंने यह सवाल सीधे मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ-साथ श्री अजित पवार गुट के नेताओं से भी पूछा।

विलय की चर्चा के बारे में इससे पहले श्री शरद पवार के दावे को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि श्री अजित पवार हर महत्वपूर्ण बात उनके साथ साझाा करते थे और अगर सच में ऐसी कोई विलय की बातचीत चल रही थी, तो उन्होंने उन्हें कभी इसके बारे में सूचित नहीं किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित