बारामती , फरवरी 09 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, श्री पवार पिछले कुछ समय से खांसी की समस्या से जूझ रहे थे और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। बारामती में रहते हुए उनकी तबीयत में अधिक असहजता बढ़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत पुणे ले जाने का निर्णय लिया गया। श्री पवार का काफिला बारामती से पुणे के लिए रवाना हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित