कौशांबी , फरवरी 1 -- कौशांबी जिले में रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर शक्तिपीठ शीतला देवीधाम कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आज दोपहर तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाया और फूलमाला धूप दीप से मां गंगा की पूजा आरती किया। माघ पूर्णिमा पर आज तड़के से श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए कड़ा धाम आगमन शुरू हो गया। दोपहर होते-होते लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ यहां के गंगा घाट में बढ़ गई। लगातार श्रद्धालुओं का आनेका सिलसिला जारी है।

शीतला धाम के कालेश्वर घाट, गुजराती घाट, हनुमान घाट, बाजार गंगा घाट भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तदोपरांत मां शीतला देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं में माथा टेका दर्शन कर पूजा अर्चना का मनवांछित फल प्राप्त प्राप्त के लिए मन्नत मानी। इसी क्रम यहां के अफजलपुर सातों लेहदरी कंथुआ, जहांगीराबाद ,कांकराबाद ,शहजादपुर पलहना घाट, संदीपन घाट , फतेहपुरी गंगा घाट में श्रद्धालुओं गंगा स्नान कर पुण्य फल प्राप्त किया। स्नान करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओंकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस के जवानों जल पुलिस एवं गोताखोरों की तैनाती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित