नयी दिल्ली , फरवरी 20 -- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को कानूनी रूप देने के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में एक दल के अगले सप्ताह अमेरिका जाने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इससे संबंधित सवालों के जवाब में कहा कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं और अगले सप्ताह भारत के मुख्य वार्ताकाल के नेतृत्व में एक भारतीय दल की अमेरिका जाने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित