चित्तौड़गढ़ , जनवरी 31 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले सप्ताह एक व्यापारी से नकदी भरा बैग लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 24 जनवरी को पीड़ित व्यापारी शाम आठ बजे दुकान बंद करके करीब दो लाख रुपये की नकदी भरा बैग लेकर स्कूटी से अपने घर पहुंचे थे कि पहले से रेकी कर रहे तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और बैग छीनकर तंग गलियों से होकर मोटर साइकिल पर फरार हो गये।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तरीकों से घटना में लिप्त बदमाशों की पहचान करके आज सुनील कुमावत, दीपक सिंह और पुष्कर भील को गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर ली जबकि नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित