बारां , अप्रैल 26 -- राजस्थान के बारां में हाल ही में हुए व्यापारी अपहरण एवं फिरौती मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पीड़ित व्यापारी सतीश गौड़ से उनके प्रतिष्ठान पर मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला महामंत्री राकेश जैन और व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश बाटा शामिल रहे। नेताओं ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित