मुंबई , मार्च 05 -- सोनी सब के कलाकार व्यस्त दिनचर्या और शांत शामों के बीच संतुलन और सुकून के लिए खाना बनाने का सहारा लेते हैं।
लंबे शूटिंग घंटे और पैक्ड शेड्यूल कलाकारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा होते हैं। लेकिन कैमरे की रोशनी और स्क्रिप्ट से परे, कई कलाकारों को सबसे ज़्यादा सुकून एक बेहद साधारण चीज़ से मिलता है कुकिंग। किसी के लिए यह रिलैक्स करने का तरीका है, तो किसी के लिए क्रिएटिव आउटलेट। और कुछ के लिए किचन धीरे-धीरे उनकी फेवरेट जगह बन गई है, जहाँ वे खुद को अनवाइंड करते हैं। सोनी सब के कलाकार अक्षया हिंदालकर, ऋषि सक्सेना और अविनेश रेखी स्क्रीन पर किरदारों को ज़िंदा करते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वे फ्लेवर के साथ एक्सपेरिमेंट करना, फैमिली रेसिपी दोबारा बनाना और ऐसे खाने तैयार करना पसंद करते हैं जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित