सूरत , अक्टूबर 03 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जापान के जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्री हिरोमासा नाकानो नाकानो के साथ गुजरात के सूरत में हाई-स्पीड रेल परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सूरत हवाईअड्डे पहुचने पर श्री रिहोमासा का पारंपरिक गरबा से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री हिरोमासा श्री वैष्णव के साथ सूरत हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) निर्माण स्थल पहंचे। यहां दोनों मंत्रियों ने परियोजना ट्रैक स्लैब लेयिंग कार और ट्रैक स्लैब एडजस्टमेंट फैसिलिटी जैसे बिंदुओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने काम की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माण की रफ्तार की सराहना की। जापानी मंत्री का यह दौरा भारत और जापान के बीच भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना (बुलेट ट्रेन) को आगे बढ़ाने में मजबूत सहयोग को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित