जम्मू , अप्रैल 30 -- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यहां श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की जम्मू तक विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, स्थानीय प्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि यह ट्रेन पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, अब श्रीनगर से जम्मू तवी तक चलेगी। इस तरह से देश की सबसे आधुनिक ट्रेन सीधे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे केंद्र तक पहुँच जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित