हाजीपुर , मार्च 13 -- वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले में घरेलू गैस किल्लत के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को सदर एसडीओ हाजीपुर, सहित कई पदाधिकारियों के साथ गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया तथा गैस के लिए कतार में खड़े उपभोक्ताओं से बातचीत किया।
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को गैस के लिए परेशान होने की आवश्यकता नही है। उन्होंने गैस सबंधी समस्याओं के निदान के लिए 50 से अधिक पदाधिकारियों का नंबर भी जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित