काराकास , दिसंबर 03 -- वेनेज़ुएला में विपक्ष की नेता और नोबल शांति पुरस्कार की विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा है कि अब वेनेज़ुएला में 'लोकप्रिय संप्रभुता' का समय आ गया है और विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उरुतिया को देश का नेता बनाया जाना चाहिए।
सुश्री मचाडो ने वेनेजुएला के लोगों को लिखे एक खुले खत में कहा, "निकोलस मादुरो आज से वेनेजुएला के लोगों और कई अन्य देशों के नागरिकों के खिलाफ किए गए भयानक अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय का सामना करेंगे। बातचीत से समाधान स्वीकार करने से इनकार करने के कारण, अमेरिका की सरकार ने कानून लागू करने का अपना वादा पूरा किया है।"उन्होंने कहा, "हमारे देश में जन संप्रभुता और राष्ट्रीय संप्रभुता का शासन करने का समय आ गया है। हम व्यवस्था बहाल करेंगे, राजनीतिक कैदियों को रिहा करेंगे, एक असाधारण देश बनाएंगे, और अपने बच्चों को घर वापस लाएंगे।" सुश्री मचाडो ने कहा कि गोंज़ालेज़ को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वेनेज़ुएला के वैध राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। चुनाव में धांधली के व्यापक अंतरराष्ट्रीय आरोपों के बावजूद श्री मादुरो ने पिछले साल जनवरी में पद संभाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित