रांची , जनवरी 14 -- वेदांता कलिंगा लांसर्स ने बुधवार पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए हैदराबाद तूफान के खिलाफ जीत दर्ज की।
बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हैदराबाद तूफान 1-0 से हराया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल करने में विफल रही और दोनों क्वाट्रर गोल रहित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित