मथुरा , मार्च 5 -- श्री रामानुज संप्रदाय के प्रसिद्ध दिव्यदेश श्री रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव 7 मार्च से विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ वैदिक परंपरानुसार आयोजित किया जा रहा है।
ब्रज के अनूठे उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा दिव्याकर्षक तैयारिया की जा रही है। इस संबंध में गुरुवार को मंदिर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी रघुनाथ आचार्य ने बताया कि श्री रामानुज संप्रदाय की श्री वैष्णवीय परंपरा के प्रमुख दिव्यदेश श्री रंगनाथ मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन मंगल उत्सवों की श्रंखला अनवरत रूप से जारी रहती है लेकिन इनमें सबसे प्रमुख ब्रह्मोत्सव है। ब्रह्मोत्सव रथ का मेला का शुभारंभ अंकुरारोपण, देव आह्वान, ध्वजारोहण से होता है जिसमे दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वान वेदमंत्रो से गणपति और देवगणों का आव्हान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित