चेन्नई , अप्रैल 03 -- श्री वी सी अशोकन ने दक्षिणी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक और इंडियन ऑयल (तमिलनाडु और पुड्डुचेरी) के राज्य प्रमुख का पदभार संभाला है।

इंडियन ऑयल की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि वह तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में तेल उद्योग के लिए राज्य स्तरीय समन्वयक (एसएलसी) के रूप में भी कार्य करेंगे।

तेल और गैस क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के समृद्ध और विविध अनुभव वाले श्री अशोकन ने पेट्रोलियम ऑपरेशंस, इंडस्ट्रियल सेल्स, बंकर फ्यूल सेल्स और रिटेल सेल्स सहित कई क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है। ऊर्जा व्यवसाय की उनकी व्यापक समझ उनकी मजबूत रणनीतिक और परिचालन क्षमताओं से और भी निखरती है।

वह अपने साथ पूरे भारत में बाजार का व्यापक अनुभव लेकर आये हैं। उन्होंने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में विभिन्न संभागों और राज्य-स्तरीय कार्यों का नेतृत्व करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है।

श्री अशोकन ने अपनी वर्तमान भूमिका से पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुंबई स्थित मुख्यालय में रिटेल सेल्स के अखिल भारतीय प्रमुख के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने कई अभूतपूर्व रिटेल रणनीतियोंको तैयार करने और उन्हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है। उन्होंने श्रीलंका में इंडियन ऑयल की सहायक कंपनी, लंका आईओसी पीएलसी में उपाध्यक्ष (सेल्स) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने ईंधन मार्केटिंग ऑपरेशंस का विस्तार करने और बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

श्री अशोकन अपनी कार्यकारी जिम्मेदारियों के अलावा सिंगापुर स्थित सन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं और वे सतत गतिशीलता समाधानों के क्षेत्र में हो रही प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित